फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Innocent dies after being crushed by pickup, accused of murder

पिकअप से कुचलकर मासूम की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 19 Apr 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Innocent dies after being crushed by pickup, accused of murder
फोटो-15- अंश मिश्रा- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र इटवां गांव में घर के बाहर बैठे दो वर्षीय बालक को अनियंत्रित पिकअप ने कुचल दिया। इससे बालक की मौत हो गई। बालक के चाचा ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाए।
विज्ञापन

इटवां निवासी अनिल का दो वर्षीय पुत्र अंश सोमवार की सुबह घर के बाहर बैठा था। चाचा विकास मिश्रा ने आरोप लगाया कि गांव का दबंग पिकअप लेकर गुजरा और बैक कर मासूम को कुचल दिया। शोर सुनकर परिजन घर के बाहर आए और लहूलुहान मासूम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के बाद पिकअप छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

बालक के चाचा ने बताया कि पंचायत चुनाव की रंजिश में घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पहले भी गांव व आस पास कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है और जेल भी जा चुका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मां-बाप का इकलौता पुत्र था। मां दीपा मिश्रा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने बताया कि वाहन बरामद कर लिया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। चर्चा है कि पिकअप बैक करते समय छोटे बच्चे को चालक देख नहीं पाया और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed