निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन कर जिले में खोला खाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय के गांधीगंज से जुलूस लेकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रामदयाल त्रिपाठी नामांकन करने कलक्ट्रेट की ओर चले। इस बीच रास्ते में कई बार पुलिस कर्मियों से चुनाव आचार संहिता को लेकर नोकझोंक भी हुई। इसके बाद उन्होंने पहले प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। इस दौरान उनके सभी दस प्रस्तावक मौजूद रहे। अपनादल के जिलाध्यक्ष रामसिंह फौजी और मीडिया प्रभारी संतोष धुरिया आदि भी मौजूद रहे।
मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर राममूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक सिर्फ एक ही नामांकन हुआ है। नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन चित्रकूट विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी वीरसिंह पटेल ने नामांकन पर्चा व चालान खरीदा।
इसके अलावा इस सीट से डांडीटोला तरौंहा निवासी सत्यनारायण कुशवाहा ने भी पर्चा खरीदा है। इसके अलावा मानिकपुर सीट से शिवसेना के प्रत्याशी के रूप में मऊ के सरयू केशरवानी और निर्दलीय रूप में खुटहा निवासी रामकन्या ने पर्चा खरीदा। इस प्रकार दोनों विधानसभा से अब तक 42 पर्चे बिक चुके हैं।
आज भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन- चित्रकूट। शनिवार को चित्रकूट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और मानिकपुर सीट से आरके सिंह पटेल नामांकन दाखिल करेंगे। इसके अलावा कई अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों के भी नामांकन पत्र जमा होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि दोनों प्रत्याशियों का संयुक्त जुलूस इलाहाबाद रोड स्थित पटेल उत्सव भवन से सुबह साढ़े दस बजे निकलेगा।