फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Independent candidate nomination in the district opened the account

निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन कर जिले में खोला खाता

Sat, 04 Feb 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Feb 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
Independent candidate nomination in the district opened the account
मानिकपुर विधानसभा सीट के लिए नामांकन करते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में भाजपा से बगावत कर मानिकपुर सीट से चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय रामदयाल त्रिपाठी ने शुक्रवार को अपना नामांकन कराया। उन्हें अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) ने समर्थन दिया है। वहीं नामांकन के पांचवें दिन दोनों विधानसभा सीट से कुल चार पर्चे बिके। जिसमें सपा प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक वीर सिंह पटेल ने भी पर्चा खरीदा। 
विज्ञापन

 


 मुख्यालय के गांधीगंज से जुलूस लेकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रामदयाल त्रिपाठी नामांकन करने कलक्ट्रेट की ओर चले। इस बीच रास्ते में कई बार पुलिस कर्मियों से चुनाव आचार संहिता को लेकर नोकझोंक भी हुई। इसके बाद उन्होंने पहले प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। इस दौरान उनके सभी दस प्रस्तावक मौजूद रहे। अपनादल के जिलाध्यक्ष रामसिंह फौजी और मीडिया प्रभारी संतोष धुरिया आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

 

मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर राममूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक सिर्फ एक ही नामांकन हुआ है। नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन चित्रकूट विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी वीरसिंह पटेल ने नामांकन पर्चा व चालान खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इसके अलावा इस सीट से डांडीटोला तरौंहा निवासी सत्यनारायण कुशवाहा ने भी पर्चा खरीदा है। इसके अलावा मानिकपुर सीट से शिवसेना के प्रत्याशी के रूप में मऊ के सरयू केशरवानी और निर्दलीय रूप में खुटहा निवासी रामकन्या ने पर्चा खरीदा। इस प्रकार दोनों विधानसभा से अब तक 42 पर्चे बिक चुके हैं।

 



आज भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन- चित्रकूट। शनिवार को चित्रकूट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और मानिकपुर सीट से आरके सिंह पटेल नामांकन दाखिल करेंगे। इसके अलावा कई अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों के भी नामांकन पत्र जमा होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि दोनों प्रत्याशियों का संयुक्त जुलूस इलाहाबाद रोड स्थित पटेल उत्सव भवन से सुबह साढ़े दस बजे निकलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed