{"_id":"638f8635b56a3805f23675bb","slug":"increasing-shortage-of-fertilizers-distribution-in-only-four-centers-chitrakoot-news-knp732132336","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चित्रकूटः बढ़ रही खाद की किल्लत सिर्फ चार केंद्रों में वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चित्रकूटः बढ़ रही खाद की किल्लत सिर्फ चार केंद्रों में वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिले में डीएपी खाद की किल्लत बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जिले के मात्र चार सहकारी समितियों में खाद का वितरण किया गया। अन्य सहकारी समितियों में खाद का वितरण न होने से किसान निराश होकर घर लौट गए। जहां खाद का वितरण किया गया, वहां किसानों की भारी भीड़ लगी रही। नियंत्रण के लिए पुलिस तैनात रही। डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
जिले में डीएीपी खाद को लेकर मारामारी मची है। मंगलवार को कई सहकारी समितियों में खाद न होने से गेट में ताले लटके मिले। इससे किसान निराश होकर लौट गए। जिले के कर्वी सहकारी समिति, हन्नाविनैका, बरद्वारा व अर्की सहकारी समितियों में ही खाद का वितरण किया गया। जहां किसान सुबह से खाद लेने के लिए लाइन में लगा रहा। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
मऊ क्षेत्र के गाहुर, बरगढ़, पूरबपताई, खंडहा, की सहकारी समितियों में सुबह से ही किसान खाद लेने के लिए पहुंच गए थे। जहां खाद न मिलने से निराश होकर लौट गए। मानिकपुर क्षेत्र के सरैंया, भौंरी में भी खाद किसानों को नहीं मिली। इससे किसानों में नाराजगी जताई।
विज्ञापन
किसान राजेश सिंह, सुरेश द्विवेदी, मोहन लाल ने बताया कि एक सप्ताह से खाद लेने के लिए समितियों में चक्कर लगा रहे है। इसके बाद भी खाद का वितरण नहीं किया गया। गौरतलब है कि सोमवार को शहर के गल्ला मंडी स्थित इफ्को केंद्र में खाद लेने के लिए हुई मारामारी के बीच पुलिस ने लाठियां चटकाई थीं। वह केंद्र आज बंद रहा।
जल्द आएगी एक और रैक, सबको मिलेगी खाद: डीएम
चित्रकूट। खाद की समस्या को लेकर डीएम भी गंभीर हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने कहा कि जल्द ही एक और रैक डीएपी की मंगाई गई है। समय से ही सब किसानों को खाद मिलेगी। किसान चाहें तो बाजार से भी यह खाद खरीद सकते हैं। प्राइवेट दुकानों में भी डीएपी उपलब्ध है। खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। उधर, सहकारिता निबंधक एआरओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले की चार समितियों में खाद का वितरण किया गया है। नई रैंक आने पर अन्य समितियों में खाद का वितरण कराया जाएगा।

शहर के कोआपरेटिव सोसायटी की गोदाम में खाद के लिए लगी किसानों की लाइन। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT