{"_id":"586a95124f1c1b0252158b3d","slug":"increase-the-freezing-cold-wave-posturing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं ने बढ़ाए ठंड के तेवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं ने बढ़ाए ठंड के तेवर
अमर उजाला चित्रकूट
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के पास अलाव तापते यात्री और कोहरे में धीमी गति से गुजरती ट्रेन।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के दूसरे दिन ठंड के तेवर और बढ़ गए। रविवार की तुलना में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से कोहरे की चादर छाई रही और सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए। सर्द हवाएं भी चलीं। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कोहरा के कारण ट्रेनें व रोडवेज बसें भी लेट रहीं। जिससे यात्रियों को खासी परेशान हुई। कृषि विज्ञान केंद्र ने तापमान में अभी और गिरावट होने की बात कही है।
विज्ञापन
जिले के राजापुर, मानिकपुर, मऊ, शिवरामपुर, भरतकूप आदि क्षेत्र के किसान, मजदूर, दुकानदार ठंड से अधिक प्रभावित हैं। पाठा क्षेत्र में रहने वाले कोल आदिवासी घास-फूंस की झोपड़ी में ठंड से ठिठुर रहे हैं। कई परिवारों के पास गर्म कपडे़ तक नहीं हैं। जंगल से लकड़ी लाकर आग जलाई जा रही है। ठंड से मजदूर भी परेशान है। काम न मिलने के कारण घरो में दिन काट रहे हैं। ओस पड़ने से खुले आसमान के नीचे बैठना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के कृषि वैज्ञानिक डा. नरेंद्र सिंह ने बताया, रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। जो सोमवार को लुढ़क चार डिग्री तक पहुंच गया। अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
राजापुर व मानिकपुर में नहीं जल रहे अलाव
मुख्यालय में तो कई स्थानों पर अलाव जलते दिखे, लेकिन राजापुर व मानिकपुर के हालत खराब हैं। नगर पंचायत के दावे कागज पर ही दिख रहे हैं। कस्बों में अलाव प्रमुख स्थलों पर कहीं नहीं जल रहे हैं। कूड़े के ढेर को जलाकर राहगीर आग तापने को मजबूर हैं।
आठ घंटे देरी से चल रहीं ट्रेनें
कोहरे व ठंड के कारण मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग, चित्रकूट-झांसी और कानपुर मार्ग की एक्सप्रेस ट्रेनें लेट चल रहीं हैं। महानगरी और सियालदा एक्सप्रेस छह घंटे देरी से पहुंची। संपर्क क्रांति व बुंदेलखंड एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से मुख्यालय आईं। इसी प्रकार चित्रकूट एक्सप्रेस व पैसेंजर भी चार-पांच घंटे की देरी से चल रही हैं।