फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In the five-day fair will Dharmnagri on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर धर्मनगरी में लगेगा पांच दिवसीय मेला

Thu, 12 Jan 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Thu, 12 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
In the five-day fair will Dharmnagri on Makar Sankranti
भरतकूप मेला स्थल के पास सज रही दुकानें व लग गए झूले - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति पर्व पर धर्मनगरी के प्रसिद्ध भरतकूप तीर्थ स्थल पर पांच दिवसीय मेला 14 जनवरी से शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। मेले में दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों का जमावड़ा होगा। इसके लिए दुकानें और झूले भी लग गए हैं। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मेले के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए हैं लेकिन व्यवस्थाओं से स्थानीय लोग संतुष्ट नहीं है। खासकर सुरक्षा का सही इंतजाम न हुआ तोे श्रद्धालुओं व दुकानदारों को परेशानी का सामना उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन



भरतकूप तीर्थस्थल का रामचरित मानस में संत तुलसीदास नेअति पवित्र पावन जल जोगा भरतकूप कहिंहै सब भोगा...की चौपाई में मेला व महत्व को बताया है। जिसका भावार्थ है  कि जब भगवान राम वनवास काल में चित्रकूट में थे तो उन्हें मनाने भरत चित्रकूट आये थे तो वह अपने साथ विभिन्न तीर्थों का जल लाए थे।
विज्ञापन


जब रामचंद्र जी ने अयोध्या जाने से इंकार किया तो गुरू वशिष्ठ ने इस जल को भरत से कूप में डालने के लिए कहा। अनादि काल से भरतकूप में मकर संक्रांति का मेला लगता रहा है। लेकिन प्रसिद्ध तीर्थ स्थल की उपेक्षा होने से यहां अभी विकास नहीं हो पाया। मकर संक्रांति मेले में प्रदेश के कई जनपदों से दुकानदार आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि मेला स्थल पर अतिक्रमण व मकान बन जाने से जगह नहीं रह गई है। जिससे मकान मालिक किराया लेते हैं। पिछले मेले में तत्कालीन जिलाधिकारी ने दो बार मेला स्थल का दौराकर व्यापारियों की समस्या का निराकरण किया था। इस बार पहले से यह समस्या का समाधान न कराया गया तो सभी के लिए परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed