फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In just 36 hours, only two chutneys - Roti

36 घंटे में सिर्फ दो बार मिली चटनी-रोटी

Wed, 02 Aug 2017 12:12 AM IST
चित्रकूट ब्यूरो
चित्रकूट ब्यूरो Updated Wed, 02 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
In just 36 hours, only two chutneys - Roti
आरपीएफ के साथ मौजूद डकैतों के चंगुल से छूटकर आए बलवंत सिंह व विजय सिंह। - फोटो : amarujala

कुख्यात डाकू गैंग के चंगुल से छूटकर आए दोनों अपहृतों के चेहरे पर डाकुओं का खौफ साफ नजर आ रहा था। बताया कि डाकुओं की कैद में हर पल यही लगता था कि पता नहीं कब ये उन्हें गोली मार दें। आपस में दोनों को बात नहीं करने देते थे। झाड़ियों के बीच 36 घंटे रखकर सिर्फ दो बार रोटी चटनी खिलाई। दोनों के हाथ बांधे थे और चेतावनी दी थी कि उनसे कोई सवाल मत करना। 

विज्ञापन


रेलवे गेटमैन बलवंत बहादुर सिंह ने पत्नी दीपा सिंह, चार पुत्री, एक पुत्र, भाई राजेश सिंह और दामाद मिर्जापुर निवासी रत्नेश सिंह के सामने नम आंखों से बताया कि खाना खाते समय ही हाथ खोले गए। परिवार से फोन पर बातचीत नहीं कराई गई, लेकिन नंबर लेकर तीन बार फिरौती पहुंचाने की धमकी दी गई। इसी प्रकार सपा नेता के पुत्र विजय सिंह ने अपने परिवार के बीच बताया कि अपहरण के बाद से लेकर घर पहुंचने से पहले तक यह डर रहा कि पता नहीं कब गोली मार दी जाए।
विज्ञापन


कभी फोन आता था तो डाकू दूर जाकर बात करते थे। 
उस खौफनाक पल को याद कर बताया कि अपहरण के बाद लगभग तीन घंटे तक डाकुओं ने पैदल चलाया। एक घंटे आराम करने के बाद फिर दो घंटे तक अंधेरे में चलते रहे। जिस स्थान पर उन्हें रखा गया था, वहां दिन में भी सूर्य की किरणें दिखाई नहीं पड़ती थीं। हर पल भगवान से सकुशल घर पहुंचाने की प्रार्थना करते थे। उनके पास दो डाकू असलहे लेकर तैनात रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरौती के लिए दिए दो लाख 
रेलवे गेटमैन के भाई इलाहाबाद निवासी राजेश सिंह व दामाद मिर्जापुर निवासी रत्नेश ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने डकैतों को दो लाख रुपये पहुंचाने के लिए एक मध्यस्थ को दिए हैं। उनसे पहले पांच लाख की मांग हुई थी। आरोप लगाया कि कुछ पुलिस कर्मियों ने भी उनसे कहा कि पहले फिरौती देकर अपने परिवार के सदस्य को बचा लो, इसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। उधर, सपा नेता संतू सिंह ने फिरौती पहुंचाने के मामले में चुप्पी साधी। कुछ देर बाद कहा कि पुलिस के प्रयास से सफलता मिली। अपर एसपी बलवंत चौधरी ने कहा कि फिरौती पहुंचाने की जानकारी नहीं है। एसपी प्रताप गोपेंद्र ने बताया कि पुलिस के दबाव और घर के लोगों द्वारा किए गए सामाजिक प्रयास से दोनों छूटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed