फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In Chitrakoot, the woman had an illicit relationship with her brother, husband saw her and killed her

चित्रकूट में फूफेरे भाई से महिला के थे अवैध संबध, पति ने देखा तो उसे मार डाला

Fri, 20 Mar 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
In Chitrakoot, the woman had an illicit relationship with her brother, husband saw her and killed her
फोटो-4- राजापुर के नकहेली गांव में पति पत्नी की हत्या के बाद घर के बाहर गमगीन अवस्था में बैठी मृतक क? - फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गौहानी कला के मजरा नकेहली में दोहरे हत्याकांड से सन्नाटा पसर गया है। मृतक के पिता रामआसरे पुत्र अंगनूराम ने रिश्तेदार के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। मृतका सुमित्रा के फू फ ा के बेटे अशोक कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी खेरिया कलवारा खुर्द थाना पहाड़ी का आना जाना अक्सर बना रहता था। घटना के दिन सुबह बाइक से मृतक ललित उर्फ सोनू को अपने मामा विजैया निवासी बक्टा बुजुर्ग के कुछ लोगों के यहां छोड़कर आरोपी बाइक से ट्यूबवेल में रह रही मृतका के पास पहुंच गया। कुछ देर बाद पति पैदल ही घटना स्थल ट्यूबवेल पहुंच कर दोनों को संदिग्ध अवस्था में देखा तो पत्नी की पिटाई करने लगा। तभी आरोपी अशोक कुमार ने पति ललित के पीछे से ईंट से हमला कर दिया। जिससे ललित उर्फ सोनू बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद वहीं रखे धारदार हंसिया को उठाकर ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी सुमित्रा ने जब विरोध करते हुए चिल्लाने का प्रयास किया तो उसे भी आरोपी ने ईंट एवं हंसिया से गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया। तहरीर पर पंजीकृत मुकदमे की धाराओं के अनुसार हत्यारे की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित
राजापुर। प्रभारी निरीक्षक गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की है। मृतक ललित उर्फ सोनू की दादी बच्ची देवी ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार उर्फ चिंता 18 मार्च को सुबह आया था। घटना कर फ रार हो गया। इसने पूर्व में बुआ की लड़की को ले जाकर हत्या कर लाश को गायब कर दिया था। जिसके चलते जेल में निरुद्ध रहा। मृतका के पिता विजैया निवासी बक्टा बुजुर्ग ने मुकदमे की पैरवी कर जेल से रिहा कराया था। मृतका दादी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सुमित्रा की भी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक ललित उर्फ सोनू के दो पुत्र हैं।
विज्ञापन

खेरियां गांव पहुंची पुलिस
राजापुर। हत्यारोपी अशोक कुमार को दबोचने के लिए पुलिस टीम खेरिया गांव पहुंची। आसपास के लोगों ने बताया कि अशोक बृहस्पतिवार की दोपहर को आया था। अपनी पत्नी व इकलौती पुत्री को लेकर कहीं जाने की जिद कर रहा था। इसे लेकर मारपीट भी हुई। अशोक जबरन अपनी पत्नी को पीटकर अपनी बाइक में बैठाकर कहीं चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed