फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In Chitrakoot, real-life miscreants shot the young man for not opening the door

चित्रकूट में असलहाधारी बदमाशों ने दरवाजा न खोलने पर युवक को गोली मारी

Mon, 16 Nov 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
In Chitrakoot, real-life miscreants shot the young man for not opening the door
फोटो-4- घटना की जानकारी देता घायल पप्पू - फोटो : CHITRAKUTT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानिकपुर(चित्रकूट)। असलहाधारी बदमाशों नेे बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रुखमाखुर्द गांव में दहशत फैलाई। पहले एक युवक से पड़ोसी के घर का दरवाजा खुलवा कर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी, दरवाजा न खुलवाने पर युवक को गोली मार दी। दूसरे युवक को पकड़कर जंगल की ओर ले जाते समय बंदूक की बटों से पीटकर अधमरा कर दिया। घटना से पूरे पुरवा में दहशत फैल गई। पुलिस के आने के पूर्व ही तीनों बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घायल की तहरीर पर गांव के संपत मवैया व दो अज्ञात साथियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्रामीणों के अनुसार नामजद आरोपी के संबंध डाकू बबुली कोल व डाकू गौरी यादव गैंग से रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पाठा क्षेत्र में रविवार की रात संपत मवैया ने दो अन्य साथियों के साथ रुखमाखुर्द गांव के मजरा हरिजन पुरवा पहुंचा। रविकरण वर्मा (22) पुत्र संता ने बताया कि वह खाना लेकर अपने खेत जा रहा था तभी घर के बाहर संपत व अन्य ने रोककर पड़ोसी को घर से बुलाकर 50 हजार रुपये दिलाने के लिए दरवाजा खुलवाने को कहा। इंकार करने पर दोनाली बंदूक से गोली मार दी। इसके बाद एक और हवाई फायरिंग कर आगे बढ़े। रवि के कंधे में गोली लगने से गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर पुरवा का पप्पू (30) पुत्र लालजी पहुंचा और एक बदमाश की टार्च को पकड़ लिया। इसके बाद बदमाश उसे गाली देते हुए पकड़कर जंगल की ओर ले गए। रास्ते में उसने विरोध किया तो उसे बंदूक की बटों से पीट कर घायल कर दिया। इसी बीच पुरवा से कई ग्रामीणों के आने की आहट पाकर बदमाश उसे छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

घटना से पूरे पुरवा व आसपास गांवों में दहशत फैल गई। जानकारी मिलते ही अपर एसपी पीसी पांडेय, सीओ रजनीश यादव व थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में हाल चाल जानने के बाद ग्रामीणों से बातचीत की। घायलों ने बताया कि पुराना बहिलपुरवा क्षेत्र का निवासी संपत मवैया ने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया है। घायलों की तहरीर पर संपत व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ बहिलपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। दोनों घायलों की हालत डाक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है। उधर ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत चुनाव नजदीक आते ही बदमाशों ने दहशत फैलाना शुरू कर दिया है। जिससे प्रत्याशियों व मतदाताओं में दहशत बने। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ कोई रियायत नहीं होगी किसी को अपराध करने की छूट नहीं है। ऐसे लोगों को जल्द जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकू बबुली व डाकू गौरी यादव गैंग से संबंध
चित्रकूट। पुराना बहिलपुरवा निवासी संपत मवैया व उसके कुछ साथी क्षेत्र में अक्सर छिटपुट घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। पुलिस रिकार्ड में भी इसके खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि संपत पहले डाकू बबुली कोल गैंग में भी रह चुका है वह डाकू गौरी यादव गैंग में भी अस्थाई सदस्य बनकर रहा। इन दिनों क्षेत्र में दो तीन साथियों के साथ अक्सर घटनाओं को अंजाम दे रहा है। दिवाली के दूसरे दिन इस तरह की वारदात से पूरे गांव में दहशत है। पंचायत चुनाव में भी यह हस्तक्षेप कर सकता है। बहिलपुरवा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि संपत के खिलाफ सदर कोतवाली क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है। इसके अलावा मानिकपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को बंधक बनाकर रंगदारी मांगने व धमकी देने का मामला दर्ज है। इसके पास लाइसेंसी बंदूक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed