{"_id":"5ee8f2ef8ebc3e42e1173f70","slug":"in-chitrakoot-niece-with-her-niece-molested-chitrakutt-news-knp565881817","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में भतीजी के साथ सगी चाची ने कराया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में भतीजी के साथ सगी चाची ने कराया दुष्कर्म
विज्ञापन
चित्रकूट। नाबालिग भतीजी के साथ चाची ने दुष्कर्म कराया। इस घिनौने कृत्य की जानकारी पीड़िता के बाबा को होने पर बहू समेत आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिश्ते को कलंकित करने की यह घटना सीतापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की है। गांव की किशोरी ने बताया कि 14 जून को वह घर से कुछ दूरी पर रहने वाली सगी चाची के घर आम दिनों की तरह गई थी। उस दिन घर में चाची के साथ एक कसहाई निवासी रज्जन खां पुत्र चुन्ना भी मौजूद था। कुछ देर तक वह चाची से बात करती रही तो चाची उसे कमरे में ले गई फिर रज्जन ने मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह विरोध कर चिल्लाती रही। लेकिन चाची व आरोपी ने उसे नहीं छोड़ा। इस घटना के बाद वह घर आई तो उसने पूरी जानकारी परिजनों को दी।
घटना सुनते ही उसके परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी के बाबा ने कोतवाली में आरोपी रज्जन खां व किशोरी की चाची के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।