फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In a minor dispute, the sailor killed the driver

Chitrakoot News: मामूली विवाद में खलासी ने चालक को उतारा मौत के घाट

Fri, 11 Aug 2023 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
In a minor dispute, the sailor killed the driver
राजापुर (चित्रकूट)। राजापुर कस्बे के यमुना पुल में एक खलासी ने ड्राइवर को लोहे की राड से हत्या करके यमुना नदी में शव को फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी होते ही सीओ निष्ठा उपाध्याय व थाना प्रभारी राजापुर भास्कर मिश्रा ने नदी में जाल डालकर शव को ढूंढवाना शुरू कर दियाहै। आरोपी खलासी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रायबरेली के ऊंचाहार कस्बा निवासी ट्रक मालिक सुनील त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने छह अगस्त को ट्रक ड्राइवर शिवशंकर यादव व खलासी रवि गौतम को मध्यप्रदेश के कटनी शहर से चावल लादकर लखनऊ ले जाने के लिए भेजा था। गुरुवार की सुबह खलासी अकेला ट्रक लेकर कस्बा पहुंचा और बताया कि ड्राइवर रास्ते से अचानक लापता हो गया है। शक होने पर कड़ाई से उससे पूछताछ की गई और नवाबगंंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस को खलासी ने ड्राइवर की हत्या और घटनाक्र्रम की जानकारी दी। बताया कि लखनऊ से वापसी में ड्राइवर और खलासी में मोबाइल व डीजल चोरी की बात को लेकर रास्ते मे कुछ झड़प हुई थीं। कर्वी शहर निकलकर 8/9 अगस्त को बनकट मोड़ के पास ड्राइवर ने खलासी को ट्रक चलाने के लिए दिया था और ड्राइवर सो गया था। इसी बीच खलासी सरजू कोटरा ऊंचाहार निवासी रवि गौतम ने रात लगभग 2 बजे लोहे के रॉड से प्रहार कर ड्राइवर को मौत के घाट उतार दिया। ड्राइवर सरजू कोटरा ऊंचााहर निवासी शिवशंकर यादव की लाश को यमुना पुल में ट्रक को खड़ा कर फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर भास्कर मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की शाम को नवाबगंज थाने के इंस्पेक्टर सुधीर सोनी खलासी को लेकर पहुंचे। इसके बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर ड्राइवर का शव नदी में जाल डालकर खोजा जा रहा है। घटनास्थल पर जब जांच की गई तो पुल के फुटपाथ पर भारी मात्रा में खून पड़ा मिला है। मृतक के बड़े भाई शिव सिंह की तहरीर पर खलासी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किया गया है। मृतक के बड़े भाई ने रोते बिलखते हुए बताया कि मृतक 6 भाइयों में सबसे छोटा थाए माता पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। मृतक के एक पुत्र ऋषभ 3 वर्ष व पत्नी निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed