{"_id":"60afde648ebc3e00d45f1b13","slug":"impeciton-chitrkoot-news-dewangna-hawai-patti-noc-chitrakutt-news-knp6306403118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम बांदा के मुख्य अभियंता ने मुख्यालय के पास स्थित देवागंना हवाई पटटी पर चल रहे विद्युतीकरण के काम का निरीक्षण किया। यहां का काम कई माह से रुका था। उन्होंने बताया कि वन विभाग की एनओसी मिल चुकी है। अब विद्युतीकरण के काम में कोई रुकावट नहीं आएगी। जल्द ही यहां की आपूर्ति चालू हो जाएगी।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम बांदा के मुख्य अभियंता बसंत कुमार दुबे ने मुख्यालय समेत जिले के कई विद्युत वितरण सेंटरों का निरीक्षण किया। रानीपुर भटट पावर हाउस में कई उपकरण सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। इस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई।
धुस मैदान स्थित पावर हाउस का भी निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों की टीम देवांगना हवाई पट्टी पहुंची। मुख्य अभियंता को बताया कि कई दिनों तक वन विभाग की एनओसी न मिलने से विद्युतीकरण का काम प्रभावित हो रहा था, लेकिन एनओसी मिल गई है। कुछ ही दिनों में यहां का काम शुरू हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसई पीके मित्तल और अधिशाषी अभियंता अनिल दुबे आदि मौजूद रहे।