फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   If you want corona dose then forget the time

घंटो इंतजार के बाद टीकाकरण से लोगों में रोष

Sat, 03 Jul 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
If you want corona dose then forget the time
चित्रकूट। एक ओर जहां शासन-प्रशासन वैक्सीन लगवाने के लिए प्रचार-प्रसार करा रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते लोगों को वैक्सीन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिले में प्रशासन की सूचनाएं तो तेज हो गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के लचर रवैया के चलते वैक्सीन के लिए लोगों को जद्दोजहद करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल का आलम यह है कि एक ही काउंटर में पहली व दूसरी डोज के अलावा 45 वर्ष से ऊपर उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा है। जिससे लंबी कतारें लग जाती है। ऐसे में लोगों को दिनभर वैक्सीन लगवाने के लिए बैठना पडता है। शासन-प्रशासन की मंशा में पलीता लग रहा है टीकाकरण अभियान धीमी गति से चलने से लोगों में रोष है। जब 84 दिन बाद लोग दूसरी डोज लगवाने पहुंचते है तो वैक्सीन खत्म होने की बात कही जाती है। जिससे लोग मायूस होकर बैरंग लौट जाते हैं। अगले दिन फिर कामकाज छोड़कर टीका लगवाने को लाइन में लगते हैं। इस संबंध में सीएमओ से मोबाइल के जरिए बात करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed