फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   If you change your name, you will get Bharat Ratna on the right.

नाम बदला तो ठीक पर मिले भारत रत्न

Sat, 07 Aug 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
If you change your name, you will get Bharat Ratna on the right.
चित्रकूट। देश में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम भारतीय हॉकी के सुपर स्टार खिलाड़ी रहे मेजर ध्यानचंद के नाम पर देने की घोषणा को लेकर खिलाड़ियों, समाजसेवियों व राजनीतिक दलों के नेताओं ने खुशी जाहिर किया है। ज्यादातर लोगों ने योजनाओं का नाम खिलाड़ियों के नाम पर रखने की मांग की है। साथ ही मेजर ध्यानचंद को भारतरत्न का पुरस्कार दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ओलंपिक में भारतीय टीम के लगातार बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने के बाद अब भारत सरकार ने शनिवार को घोषणा की है कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम होगा। इसे लेकर ज्यादातर लोगों ने खेल प्रतिभा का सम्मान करने का स्वागत किया साथ ही यह भी कहा कि खेल स्टेडियम, प्रतियोगिता व अन्य राजनैतिक नेताओं के नामों को भी बदला जाए। जिले के हॉकी व फुटबाल के खिलाड़ी रहे सुधीर द्विवेदी, शंकर लाल, रामनारायण, बैडमिंटन खिलाड़ी चंद्रदत्त पांडेय, मोहित वर्मा, बलराम गुप्ता आदि ने एक स्वर में कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को भारतरत्न का पुरस्कार भी मिलना चाहिए। उनके नाम से खेल पुरस्कार देने की घोषणा अच्छी है लेकिन अन्य बातों का भी ध्यान सरकार को रखना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि भारत सरकार लगातार खेल व खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाकर देश का नाम रोशन कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा और माकपा के जिला सचिव रूद्रप्रसाद मिश्र ने कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान देश में आजादी के बाद से लगातार हो रहा है। नाम के साथ भाजपा काम भी करे तो ठीक है पर अभी तो सिर्फ द्वेषवश ही काम हो रहे हैं। खेल स्टेडियम, खेल के अन्य पुरस्कार, खेल प्रतियोगिताओं के नाम भी बदलने चाहिए। मेजर ध्यानचंद्र को भारतरत्न मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज ने गोल्ड मेडल दिलाकर कमाल कर दिया
ओलंपिक खेल में जेवलिन थ्रो पर जीत मिलने पर जताई खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। ओलंपिक खेल में जेवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतने व अन्य खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने पर जिले के युवाओं ने खुशी का इजहार किया। कहा कि भारत के खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल दिलाकर कमाल कर दिया है।
चकौंध निवासी एथलीट श्रीकेशन ने कहा कि भारतीय उम्मीदों पर खरे उतरे खिलाड़ी नीरज चौपड़ा ने शानदार प्रदर्शन कर भारत देश का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। उनके प्रदर्शन से अन्य खिलाड़ियों के भी हौसले बढ़ेंगे।
ऊंचीकूद के जोन चैंपियन संत प्रसाद बाबा ने कहा कि ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारतीय खिलाड़ी भारतीयों के सपने को सकार किया है। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हुए है। जिससे उन्हेें खुशी होती है।
खेलकूद विभाग के शिक्षक श्यामसुंदर यादव ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने कुश्ती से लेकर हॉकी व अब जेवलिन थ्रो मेें स्वर्ण पदक जीतकर बाजी मार दिया है। इस ऐतिहासिक दिन का कई दिनों से इंतजार था जो पूरा हो गया।

छेछरिहा की तीन हजार मीटर दौड़ की प्रदेश स्तरीय खिलाड़ी प्रेमकुमारी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी अपने दमखम से अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। जिसमें महिला खिलाड़ियों ने भी पदक जितवाने का कार्य किया है। उम्मीद है कि अभी कई पदक जीतने में कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed