{"_id":"60e5eea48ebc3ebf4950dd16","slug":"if-there-is-a-disturbance-in-the-consolidation-it-will-be-suspended-chitrakoot-news-knp6388821178","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी में गड़बड़ी मिली तो करेंगे निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी में गड़बड़ी मिली तो करेंगे निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। चकबंदी में गड़बड़ी की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। यह बात जिलाधिकारी ने चकबंदी कार्यों की प्रगति बैठक में कही।
बुधवार को बैठक में अपर उप जिलाधिकारी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी संगम लाल ने बताया कि जनपद में 82 गांव में चकबंदी प्रक्त्रिस्या चल रही है। जिसमें से इस वित्तीय वर्ष में छह ग्रामों में 27/52 के तहत कब्जा परिवर्तन करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो मामले न्यायालय में लंबित है उन्हें तत्काल निस्तारित कराएं।
चकबंदी अधिकारी पहाड़ी अनंत सिंह ने बताया कि जनपद में वर्ष 2013 से 41 गांव में सर्वे होना है। जिसमें सर्वे की टीम न होने के कारण अभी तक नहीं हो पाया है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि अगर सर्वे टीम नहीं है तो चकबंदी लेखपाल व कानूनगो को लगाकर सर्वे कराया जाए। जो कर्मचारी कार्य न करें तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराएं। उन्होंने कहाकि जो चकबंदी अधिकारी निलंबित चल रहे हैं उसमें तत्काल विवेचना की रिपोर्ट प्राप्त कर कार्यवाही करें और समय से आरोप पत्र तैयार कर तामीला कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह, चकबंदी अधिकारी राजापुर, मऊ, मानिकपुर सहित समस्त सहायक चकबंदी अधिकारी मौजूद रहे।