{"_id":"66831892c8e89a2e4b0972ad","slug":"if-the-electricity-system-of-the-town-is-not-improved-then-we-will-protest-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107967-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कस्बे की बिजली व्यवस्था न सुधरी तो करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कस्बे की बिजली व्यवस्था न सुधरी तो करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
पहाड़ी। कस्बे में बमुश्किल आठ घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। बिजली अधिकारी फाॅल्ट होने का बहाना बताते हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि हालात न सुधरे तो प्रदर्शन किया जाएगा।
पहाड़ी फीडर में बाबूपुर, साईपुर आदि फीडर पर हर दस मिनट पर बिजली गुल हो जाती है। बिजली आपूर्ति बराबर न होने से कस्बे की करीब दस हजार जनता पानी के लिए तरसने लगी। इस संबंध में बिजली विभाग के नोडल शिवशंकर से बात की गई तो उन्होंने जवाब नहीं दिया।
कस्बे के मोहम्मद यूनुस, गुड्डा भारद्वाज, कल्लू भारद्वाज, मातादीन, किशन कुमार आदि ने कहा कि जब तक यहां तैनात कर्मचारियों को अन्यत्र स्थानांतरित कर दूसरे कर्मचारियों की यहां तैनात नहीं की जाएगी बिजली आपूर्ति ऐसे ही रहेगी। अगर शीघ्र ही बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो ग्रामीण पहाड़ी सब स्टेशन पर प्रदर्शन करेंगे।