फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   If the collection of arbitrary fees is not stopped then there will be movement

मनमानी फीस वसूली पर रोक न लगी तो होगा आंदोलन

Thu, 09 Sep 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
If the collection of arbitrary fees is not stopped then there will be movement
चित्रकूट। मुख्यालय स्थित दो प्रतिष्ठित इंटर कॉलेजों में छात्रों से प्रवेश और टीसी कटवाने के नाम पर तीन सौ रुपये तक अतिरिक्त शुल्क लेने का कई अभिभावकों ने विरोध किया है। सपा जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल को लिखे पत्र में इस मामले की जांच कर कार्रवाई कराने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने राज्यपाल को भेजे पत्र में कहा कि देश लगातार कोरोना की मार झेल रहा है। विशेषज्ञ अभी तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं। इस कोरोना काल में लोगों के रोजगार छिन गए। व्यापार चौपट हैं। ऐसे में जिले के कुछ प्रतिष्ठित कालेज मानवता को दरकिनार कर छात्रों से प्रवेश और टीसी के नाम पर अत्यधिक फीस वसूल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसा न होने पर सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

शहर के शंकर बाजार निवासी चुन्नू प्रसाद मिश्रा ने बताया कि यहां के एक पुराने कालेज में बच्चे का प्रवेश कराने गये तो कोरोना और बिल्डिंग फीस के नाम पर डेढ़-डेढ़ सौ रुपये अतिरिक्त मांगा गया। गरीब होने के कारण रुपये देने में असमर्थता जताई तो प्रवेश नहीं दिया गया है। सदर रोड निवासी गुलाब कुमार पांडेय ने बताया कि उसकी बहन का प्रवेश कृषि भवन मार्ग स्थित एक इंटर कालेज में नहीं हो पा रहा है। अतिरिक्त शुल्क मांगा जा रहा है। इस अतिरिक्त शुल्क की कोई रसीद नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed