फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   If someone stops the car, then give it.. is the car of the CM's security officer.

कोई गाड़ी रुकवाये तो चढ़ा देना... सीएम के सुरक्षा अधिकारी की गाड़ी है

Sat, 07 May 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
If someone stops the car, then give it.. is the car of the CM's security officer.
चित्रकूट। सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल एक ऑडियो से प्रशासन में हड़कंप रहा। इसमें खनिज सामग्री का ढुलाने करने वाला ट्रक संचालक जिला पंचायत की तहबाजारी मांगने पर ठेकेदार के कर्मचारियों को फोन पर धमकी दे रहा है। वह खुद को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अधिकारी का भतीजा बताता है। धमकी भरे लहजे में कह रहा है कि उसकी तीन गाड़ियां चल रहीं हैं। उनको मत रुकवाना। हमसे पंगा लेना महंगा पड़ेगा। पांच मिनट 46 सेकेंड के इस ऑडियो में कई पुलिस अधिकारियों के भी नाम लिए हैं। इस ऑडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने इसे संज्ञान में लेकर इसकी जांच अपर एसपी शैलेंद्र कुमार राय को सौंपी है।
विज्ञापन

फोन पर वह कर्मचारी से कह रहा है कि यहां के अधिकारी उसे अच्छी तरह से जानते हैं। उसकी तीन गाड़ियां चल रहीं हैं, जिनसे यहां से प्रयागराज तक कोई इंट्री नहीं ली जाती है। जिला पंचायत अध्यक्ष, सीओ सिटी समेत कई संगठन के पदाधिकारियों का जिक्र करते हुए धमकाया कि वह सबको अच्छी तरह जानता है। ऑडियो में जवाब में कर्मचारी ने जब कहा कि वह ठेकेदार से बात कराएंगे तो उस शख्स ने कहा कि वह किसी से बात नहीं करेगा। उसने अपने चालकों से कह दिया है कि दो-चार अगर मर भी गए तो उनका कुछ होने वाला नहीं है। वह खुद को बेहद प्रभावशाली भाजपा का नेता भी बताता है। धमकाया कि अगर उससे पंगा लिया तो ठेकेदारी नहीं चल पाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायरल ऑडियो संज्ञान में आया है। इसकी जांच एएसपी से कराई जा रही है। पहचान होने के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed