फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Husband ate poison, leaving his wife in the maternal house

पत्नी को मायके छोड पति ने खाया जहर, मौत

Mon, 13 Sep 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Husband ate poison, leaving his wife in the maternal house
चित्रकूट। गृहकलह के चलते पत्नी को मायके में छोड़ने के बाद लौटते समय पति ने जहर खा लिया। जानकारी पर ससुरालीजन अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की तीन माह पूर्व शादी हुई थी। परिजनों ने ससुरालियों पर आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बांदा जिले के गिरवां थाना अंतर्गत चरतरा गांव के अमित शुक्ला (26) पुत्र महेश की शादी तीन माह पहले पहाड़ी थाना क्षेत्र के बनी दुबारी गांव निवासी गंगासागर की पुत्री माधुरी के साथ हुई थी। सोमवार की सुबह अज्ञात कारण के चलते अमित अपनी पत्नी माधुरी को बाइक से लेकर मायके छोड़ने के निकला। ग्रामीणों ने बताया कि अमित अपनी ने पत्नी को
विज्ञापन

ससुराल में घर के पास ही उतारकर पैदल घर जाने को कहा और बाइक से लौटने लगा। दुबारी गांव के बाहर बाइक खड़ी कर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। सड़क पर बेहोश देख स्थानीय लोगों ने उसकी ससुराल में जानकारी दी। ससुरालीजन अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में दोनों पक्ष पहुंचे तो एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया है। उधर महिला के परिजनों का कहना है कि किसी तरह का विवाद नहीं था। कुछ दिन पहले ही माधुरी से बातचीत हुई थी कोई शिकायत भी नहीं थी। मृतक अमित ने अपने गांव में शादी के पहले भी एक बार जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि मृतक की शादी 24 मई को हुई थी। पत्नी के किसी से फोन से बात करने पर पति शक करता था। इस पर वह पत्नी को लेकर मायके छोड़ने आया था। घर में पत्नी की बड़ी बहन कोमल मौजूद थी। छोटा भाई पढ़ने चला गया था। घर के बाहर ही पत्नी को छोड़ कर चला गया। गांव के बाहर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

जहरीला पदार्थ खाया
चित्रकूट। कोतवाली कर्वी क्षेत्र के पुरवा तरौंहा गांव की माधवी (35) पत्नी जानकी ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed