फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hundreds of patients returning from Jankikud Hospital without treatment

जानकीकुड अस्पताल से सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौट रहे

Sat, 28 Mar 2020 09:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of patients returning from Jankikud Hospital without treatment
फोटो-1- जानकीकुंड अस्पताल के बाहर इलाज के लिए खडे मरीज व तीमारदार - फोटो : CHITRAKUTT
खोही। जिले की सीमा पर स्थित धर्मनगरी के मप्र क्षेत्र के सदगुरू सेवा संघ से संचालित जानकीकुड अस्तपाल में मात्र इमरजेंसी मरीजों को ही देखा जा रहा है। इससे अन्य बीमारियों से पीड़ित लोग गेट के बाहर ही बैठे रहते हैं। जब अस्पताल के अंदर नहीं जाने दिया जाता तो लौट जाते हैं।
विज्ञापन

जानकीकुंड अस्पताल जो आंखों के आपरेशन सहित कई बीमारियों के इलाज के लिए प्रसिद्ध है। हजारों मरीज दूर-दूर से आते हैं। अस्पताल में इस समय इमरजेंसी मरीजों का ही इलाज किया जा रहा है। प्रसव के मरीज भी देखे जा रहे हैं। अन्य बीमारियों का इलाज बंद होने से अस्पताल पहुंच रहे सैकड़ों मरीजों को गेट के अंदर नहीं जाने दिया जाता तो निराश होकर लौट जाते हैं। नया गांव की राजरानी, पथरापाल देव की रानीदेवी ने बताया कि बुखार के कारण अस्पताल में दिखाने आई हैं। अस्पताल कर्मचारी कहते हैं कि अस्पताल में मात्र इमरजेंसी वाले मरीजों को ही देखा जाता है। अन्य मरीजों का इलाज नहीं किया गया। इससे सैकड़ों लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed