फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hundreds of bigha crop ashes due to fire in Chitrakoot

चित्रकूट में आग से सैकड़ों बीघे की फसल राख

Thu, 16 Apr 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of bigha crop ashes due to fire in Chitrakoot
फोटो नंबर- 6 व 7- मऊ के जोरवारा गांव में लगी आग से धूधू कर जलती फसल - फोटो : CHITRAKUTT
फोटो नंबर- 6 व 7
विज्ञापन

आग से सैकड़ों बीघे की फसल राख
लपावं व इटवां गांव में भी लगी आग
संवाद न्यूज एजेेंसी
मऊ (चित्रकूट)। मऊ क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर अचानक लगी आग से लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया। जोरवारा गांव में एक सैकड़ा बीघे की भूमि पर रखी फसल राख हो गई। इसके अलावा इटवा व लपाव गांव के दो घरों में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। फायर ब्रिगेड टीम व ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जोरवारा गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के चलते भीषण तबाही का मंजर देखने को मिला। आग से गेहूं की दर्जनों बीघे की फसल जलकर खाक हो गई। किसानों ने बताया कि भारी क्षति हुई है। फसल जलने की सूचना पर एएसपी बलवंत चौधरी समेत थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र चौरसिया मौके पर पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि अगर सही समय से दमकल की गाड़ियां पहुंच गई होती तो शायद इतना नुकसान न होता। बताया गया कि धर्मवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राम सिंह, रामजी, फूल सिंह, घनश्याम, राममिलन, रमई देवी, संतोष सिंह, महेश सिंह, गायत्री देवी, द्वारिका प्रसाद, किरन देवी आदि किसानों की फसलें जलने से चौपट हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा थाना क्षेत्र के इटवा गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर से किसान रामगोविंद पुत्र रामसजीवन के खेत में बने कच्चे बने मकान में आग लग गई। जिससे रख अनाज जल गया। जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ। लपाव गांव में शुभमान पुत्र विश्वनाथ के मकान में आग लग गई। जिससे कमरे में रखी गृहस्थी जल गई। यहां भी हजारों रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचकर लेखपाल ने सर्वेक्षण कर रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed