{"_id":"61c6071edc0d83055307b317","slug":"hundred-feet-high-tricolor-hoisted-in-railway-station-chitrakoot-news-knp671498316","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन में सौ फुट की उंचाई में फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन में सौ फुट की उंचाई में फहराया तिरंगा
विज्ञापन
चित्रकूट। रेलवे स्टेशन चित्रकूटधाम परिसर में सौ फीट की ऊंचाई में लगाए गए तिरंगे झंडे को सांसद आरके सिंह पटेल ने शुक्रवार को फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान भी गाया गया।
सांसद ने कहा कि देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे झंडे के स्टेशन परिसर में लगने से यात्रियों को अपने देश के प्रति प्रेम बढ़ाने का कार्य करेगा। बताया कि देश में मनाए जा रहे आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर प्रमुख रेलवे स्टेशन परिसर में झंडे लगाये जा रहे, जिसमें चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन परिसर में भी यह झंडा लगाया गया है। कई नई ट्रेन इस रूट से चलाई गई हैं। रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाया जाएगा। सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर ने बताया कि तिरंगा झंडा सौ फीट ऊंचा लगाया गया है।
बताया कि 40 फीट चौड़ा व 20 फीट लंबा है, जो लगभग दस किमी दूर से दिखेगा। बताया कि इसकी देखरेख की व्यवस्था रेलवे के विद्युत विभाग के पास ही रहेगी। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक नवीन दीक्षित ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर स्टेशन मास्टर आरसी यादव, रेलवे के मीडिया प्रभारी प्रदीप सुडेले, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, उत्तर मध्य रेलवे बोर्ड परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज अग्रवाल भाजपा नेता शक्तिप्रताप सिंह, राजकुमार त्रिपाठी, हरिगोपाल मिश्र, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।