{"_id":"5fd644f28ebc3e41053823d6","slug":"hundred-bundeli-films-will-be-shown-at-the-film-festival-chitrakutt-news-knp5996778158","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः फिल्म फेस्टिवल में सौ बुंदेली फिल्में दिखाई जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः फिल्म फेस्टिवल में सौ बुंदेली फिल्में दिखाई जाएंगी
विज्ञापन
चित्रकूट। खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सौ से अधिक फीचर फिल्में, लघु फिल्में व वृत्तचित्र टपरा टाकीज में प्रदर्शित की जाएंगी। कानपुर की लघु फिल्म आकाश में सुराख और लखनऊ की कील के अलावा, मुंबई की अब बस, कीमत और जमीन जैसी फिल्में प्रदर्शित होंगी। साथ ही कृषि कानून को लेकर जारी सियासत और कानून की सच्चाई भी पर्दे पर बुंदेली किसानों को दिखाई जाएगी।
फेस्टिवल के बुंदेलखंड प्रभारी व बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने रविवार को बताया कि फिल्मों का संग्रह पिछले एक महीने से जारी था। अब तक अभिनेता आरिफ सहड़ोली के पास सैकड़ों फिल्में जमा हो गई हैं। इन फिल्मों का टपरा टाकीज में प्रदर्शन होगा। बेस्ट फिल्मों को नकद पुरस्कार और प्रत्येक डायरेक्टर को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
यूपी-एमपी बुंदेलखंड के शिवपुरी, ग्वालियर, झांसी, चित्रकूट, नौगांव, छतरपुर व मुरैना समेत 13 जिलों के कलाकारों द्वारा निर्मित फिल्मों को फेस्टिवल का मंच मिलेगा।
विज्ञापन
फिल्म फेस्टिवल के संयोजक व बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर उन्हें उद्घाटन का आमंत्रण दिया और फेस्टिवल की पत्रिका भेंट की।
17 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले फेस्टिवल का यह छठवां समारोह है। बुंदेलखंड प्रभारी ने बताया कि कोरोना के चलते वर्चुअल प्लेटफार्म में 60-40 के रेसियों में आयोजन को अंतिम रूप दिया जाएगा।