फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Houses of six farmers burnt due to fire, loss of 20 lakhs

Chitrakoot News: आग से छह किसानों के घर जले, 20 लाख का नुकसान

Sun, 16 Apr 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Houses of six farmers burnt due to fire, loss of 20 lakhs
मानिकपुर/भरतकूप(चित्रकूट)। मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के चुरेह केशरूआ गांव में अज्ञात कारणों के चलते किसानों के छह घरों में आग लग गई। इससे उनके कच्चे घर सहित घर में रखी सामग्री जल गई। कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन इस घटना से 20 लाख से अधिक की गृहस्थी का नुकसान हुआ है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर 12 बारह बजे अज्ञात कारण के चलते ननका के घर में आग लग गई। इसके बाद हवा चलने लगी। इससे पड़ोसी दिलीप सिंह, शशी सिंह, विनोद सिंह,प्रशांत सिंह,विश्रांत सिंह के घर में भी आग लग गई। आग से बचने के लिए परिजन घरों से बाहर निकाल आए। इस घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों का रो रो कर हाल बुरा है। मौके पर फायर बिग्रेड की गाडिय़ा पहुंचर कर आग को बुझाया। पीड़ित दिलीप व शशी सिंह ने बताया कि फसल काटने के बाद अनाज को घर भी रखा लिया था। वह भी आग लगने से जल गया है। इसके अलावा भी अन्य सामग्री जल गई है। सभी को मिलाकर 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा शुक्रवार की शाम भरतकूप क्षेत्र के खप्टिहा गांव में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से दो भाइयों के घर की गृहस्थी राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। खप्टिहा निवासी राजा विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार को उसकी बेटी घर में खाना बना रही थी। इसी बीच चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। यह देखकर परिजन चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागे। आग ने पड़ोस में रहने वाले भाई दिनेश विश्वकर्मा के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से लगभग एक लाख की गृहस्थी का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed