फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Houses of real brothers burnt, goods worth lakhs of rupees wasted

सगे भाइयों के घर जले, लाखों रुपये का सामान बर्बाद

Sun, 27 Mar 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Houses of real brothers burnt, goods worth lakhs of rupees wasted
फोटो-6- रंपुरवा गांव में आग लगने से नष्ट संपत्ति की जानकारी देती महिला। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के रंपुरवा गांव में दो सगे भाइयों के घर में आग लग गई। इससे उनके घर में मौजूद लाखों रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया। आग बुझाने में एक महिला झुलस गई। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रंपुरवा निवासी परगनिया देवी पत्नी देवीदयाल ने बताया कि शनिवार रात सभी परिजन सो रहे थे। देर रात घर के एक हिस्से में आग लग गई। जानकारी होते ही परिजन बचने के लिए बाहर की ओर भागे।
विज्ञापन

इसी बीच उसकी बहू वंदना ने आग बुझाने का प्रयास किया तो वह झुलस गई। शोर सुन आसपास के लोग आ पहुंचे। आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन लपटें बढ़ती ही गईं। पड़ोसी भइयालाल पुत्र सियाराम के घर को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों सगे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम दो घंटे बाद पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया। आग से दोनों घर की लगभग छह लाख की संपत्ति राख हो गई। पीड़ित परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।

झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहरा ग्राम प्रधान सुग्रीव सिंह से पीड़ित परिजनों ने मदद की गुहार लगाई है। कुछ ग्रामीणों ने पीड़ित परिजनों को भोजन व ठहरने का इंतजाम अपनी ओर से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed