{"_id":"642c738898403574490f5084","slug":"household-ashes-due-to-fire-two-cattle-died-chitrakutt-news-c-12-1-162584-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आग से घर गृहस्थी राख, दो मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आग से घर गृहस्थी राख, दो मवेशियों की मौत
Wed, 05 Apr 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (चित्रकूट)। अज्ञात कारण के चलते किसान के घर में आग लग गई। घटना के समय किसान दंपती खेत में गेहूं कटान के लिए खेत मेें थे। बच्चे आग देखकर चिल्लाते हुए बाहर की ओर दौड़े। आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। आग से दो मवेशी की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए। आग से किसान की झोपड़ी व गृहस्थी राख हो गई।
रैपुरा थाना क्षेत्र के बोड़ी पोखरी निवासी उदित नारायण पुत्र शिव संपत्त पटेल ने बताया कि अज्ञात कारण के चलते सोमवार की सुबह उसके घर में आग लग गई। घर में मौजूद बच्चे किसी तरह बचकर बाहर आ गए लेकिन दो मवेशी की मौत हो गई। तीन अन्य मवेशी झुलस गए।
उनकी हालत नाजुक बनी है। किसान ने बताया कि आग से लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि लेखपाल व पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे। नुकसान का जायजा लिया है। पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है।