फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   House collapsed in the rain, mother died, two daughters are serious

Chitrakoot News: बारिश में गिरा घर, मां की मौत, दो बेटियां गंभीर

Sat, 09 Aug 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
House collapsed in the rain, mother died, two daughters are serious
घटना के बाद गमगीन बैठी महिलाएं।  - फोटो : संवाद
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के सेसा सुकबरा गांव में शुक्रवार की सुबह बारिश से कच्चा घर ढह गया। इसमें महिला, दो बेटियां और पांच बकरियां दब गईं। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियाें ने आधे घंटे में मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला लेकिन तब तक महिला के साथ ही चार बकरियों की मौत हो चुकी थी। घायल दोनों बेटियों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सेसा सुकबरा के मिठाईलाल ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे बारिश के दौरान छोटे भाई छोटेलाल निषाद की पत्नी सुमैना (45) मवेशियों को अंदर बांधकर दूसरे कमरे में गई। उस कमरे में दोनों बेटियां भी बैठी थीं। अचानक कच्ची छत और दीवार गिर गई। इससे सुमैना, बेटी निशा (17) और वंदना (13) के साथ ही पांच बकरियां भी दब गईं। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़कर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद दोनों बेटियों को निकाल लिया गया। महिला को करीब एक घंटे बाद निकाला गया। बेहोश महिला को पुलिस तुरंत अपने वाहन से सीएचसी लेकर पहुंची। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोनों बेटियों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चार बेटियां गुंजा, बिट्टोरानी, निशा, वंदना और एक बेटा मनीष है। बताया कि घटना के समय भाई अपने पिता के साथ खेत पर गया था। अन्य बहनें बगल के घर में थीं। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचे, किसी मलबा हटवा कर बच्चों को तो सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed