{"_id":"6a81fdcc4bb93a175e0546e5","slug":"hotel-operator-dies-due-to-lightning-strike-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-135094-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बिजली गिरने से होटल संचालक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बिजली गिरने से होटल संचालक की माैत
Sun, 16 Aug 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो 16 सीकेटीपी 26 संतोष नामदेव फाइल फोटो।
पहाड़ी (चित्रकूट)। पहाड़ी बुजुर्ग गांव में शनिवार रात बिजली गिरने से एक होटल संचालक की मौत हो गई। उसके परिवार में पत्नी निहारिका देवी, मां कलावती देवी और पांच बच्चे हैं।
संतोष नामदेव (32) नांदी चौराहे के पास स्थित अपना होटल बंद कर नित्य क्रिया के लिए खेत की ओर गए थे। उसी समय तेज बारिश के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह झुलस गए। कुछ देर बाद लोगों ने उन्हें देखा और परिजनों को सूचना दी।
परिजन संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने परिजन से बिजली गिरने से मौत की जानकारी की पुष्टि की। (संवाद)