फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   home,MP,mla,CM,pm

बुंदेलखंड क्षेत्र को सुंदर बनाने का कार्य भाजपा सरकार कर रही

Wed, 10 Mar 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
home,MP,mla,CM,pm
फोटो- 6- चित्रकूट के रसिन बांध स्थल पर लोकार्पण के बाद प्राकृतिक सुंदरता देख खुद को सेल्फी लेने से ? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र को सुंदर बनाने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। ठीक उसी प्रकार से जिस प्रकार से भगवान श्रीराम ने चित्रकूट में लक्ष्मण से कहा था कि धरती को स्वर्ग की तरह होना चाहिए। इस कार्य में जो भी अड़ंगा लगाएगा उसका हश्र डकैतों जैसा किया जाएगा। 1970 से उपेक्षित बुंदेलखंड को लूटने-छलने वाले अब किसानों के कंधे में बंदूक रखकर विकास कार्यों में रोड़ा लगा रहे हैं। कोल जनजाति के लोगों को पीएम व सीएम आवास योजना के तहत आवास दिलाकर उन्हें विकसित कराने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के इंजीनियरिंग व तकनीकी शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के मौके मिलेंगे। बुंदेलखंड से पलायन करने वालों का बीमा और अन्ना मवेशी की समस्या का बेहतर समाधान कराने का आश्वासन दिया। वह बुधवार को जिले के सदर ब्लाक अंतर्गत स्थित रसिन गांव में 140.20 करोड़ रुपये की लागत वाले रसिन बांध व 50.46 करोड़ रुपये की लागत वाले चिल्लीमल कै नाल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में कुछ राजनैतिक दल रोड़ा बन रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री मोदी किसानों के विकास के लिए कई कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में बुंदेलखंड क्षेत्र में भी कई योजनाएं शुरू की है। जिसमें रसिन बांध, चिल्लीमल बांध के साथ ही महोबा जिले में अर्जुन बांध का निर्माण किया जा रहा है। इनके तैयार होने पर कि सानों की हजारों बीघा खेती सिंचिंत होगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण, हर खेत के लिए सिंचाई के साधन उपलब्ध कराना तथा हर घर में नल से पानी उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। डिफेंस कॉरीडोर के माध्यम से बुंदेलखंड क्षेत्र में ही रक्षा के उपकरण बनाने का कार्य किया जाएगा। चित्रकूट मेें एयरपोर्ट बनाने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही धर्मनगरी भी हवाई नक्शे में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि अन्य सरकारों में भ्रष्टाचार के कारण कार्य नहीं हुए। इसका प्रमुख कारण था कि तत्कालीन सरकारें अपने परिजनों को ठेका देती थी। जिसके चलते योजना पूरी नहीं हो पाती थी। वर्ष 1970 में रसिन बांध योजना बनाने के लिए सोचा गया था। यह क ार्य भाजपा सरकार ने पूरा कर दिखाया। बुंदेलखंड क्षेत्र में एक समय डाकुओं का बोलबाला था पर उन सभी का खात्मा कर दिया गया है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी , राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक आनंद शुक्ला, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, नगर पािलका चेयरमैन नरेंद्र कुमार गुप्ता समेत डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला, एसपी अंकित मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed