फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Heavy rain likely in the holy city for three days; Meteorological Department issues alert.

Chitrakoot News: धर्मनगरी में तीन दिन भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mon, 27 Jul 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 27 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain likely in the holy city for three days; Meteorological Department issues alert.
चित्रकूट। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे चित्रकूटवासियों को जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने जिले में 28 से 30 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।
विज्ञापन


प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि जिले में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश होगी। कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ तेज हवा चल सकती हैं।
विज्ञापन


बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। बारिश के चलते जिले के तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच है। बारिश के बाद यह घटकर करीब 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed