फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Heavy rain accompanied by strong winds at night, power failure

Chitrakoot News: रात में तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश, बिजली गुल

Sat, 21 Mar 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 21 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain accompanied by strong winds at night, power failure
फोटो 20सीकेटीपी-15-खेत में गिरी किसानों की फसल। संवाद
चित्रकूट। जिले में शुक्रवार की रात अचानक से मौसम ने करवट बदली। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान बिजली भी गुल हो गई। अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम पर्यवेक्षक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 21 से 22 मार्च के बीच जिले में बारिश के साथ तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका है। 21 और 22 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने के संकेत हैं। कई स्थानों पर तेज हवा, गर्जना और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में 64.5 से 115.5 मिमी तक भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

बेमौसम बरसात से रबी फसलें प्रभावित, किसान चिंतित
राजापुर (चित्रकूट) । अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी से खेतों में खड़ी रबी फसलें प्रभावित हुई हैं। गेहूं की फसल कई स्थानों पर खेतों में पसर गई है, जिससे उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।

अरहर पर भी तेज हवा का प्रभाव पड़ा है, जिससे फूल और फलियां झड़ने का खतरा है। सरसों और चना (बेर्रा) की कटाई का कार्य बाधित हुआ है। खेतों में कट चुकी फसल के भीगने से खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसान सुशील मिश्रा ने बताया कि रबी फसलें अंतिम चरण में हैं और मौसम की मार उन्हें भारी नुकसान पहुंचा सकती है।
किसान राम निरंजन शुक्ला ने कहा कि गेहूं पक चुका है, लेकिन तेज हवा से फसल जमीन पर गिर गई है। इससे दाने खराब होने और पैदावार में कमी आने की आशंका है। बादलों और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।

किसानों ने बताया कि सरसों और चना की फसल कटाई के लिए तैयार है, लेकिन अचानक आई बारिश और तेज हवा के कारण कटाई कार्य बाधित हो गया है। यदि मौसम साफ नहीं हुआ तो कटाई में देरी होने से नुकसान और बढ़ सकता है। किसानों का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहा तो नुकसान और अधिक बढ़ सकता है। खेती पूरी तरह मौसम पर निर्भर है और ऐसे अचानक बदलाव किसानों के लिए संकट खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed