{"_id":"5dc6fd5e8ebc3e5b3c4679d0","slug":"health-chitrakutt-news-knp524844544","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता को प्रशिक्षित की गई एएनएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता को प्रशिक्षित की गई एएनएम
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में चल रहे एएनएम के प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ। ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवसों में दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके यादव ने सभी एएनएम को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक पंकज कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर स्वास्थ्य पोषण दिवस के लिए एएनएम को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया। प्रदेश के सभी जनपदों में समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित सेवाएं प्रदान किए जाने के लिए ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवसों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस में दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि करने के उद्देश्य से एएनएम के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एएनएम को प्रशिक्षण में बताया कि इसका उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। यहां जो भी बातें सिखाई गई हैं उन्हें आगे अमल में लाएंगी तो अच्छे परिणाम आएंगे। उन्होंने आरसीएच पोर्टल में फीडिंग स्वयं कराने की बात कही।
प्रशिक्षण में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) सत्र से पूर्व एवं पश्चात की तैयारी के बारे में बताया गया। उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान और उसके प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई।
बताया गया कि उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल के लिए संदर्भित किया जाए।
ताकि उनका वहां समय रहते उपचार और इस अवस्था से उन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए जा सके ताकि प्रसव के समय किसी प्रकार की परेशानी ना आए। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ध्रुव कुमार, डॉ. उदयवीर, डीपीएम आरके करवरिया, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।