फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   He strangulated her with a dupatta and attacked her with a scarf.

Chitrakoot News: दुपट्टे से घोटा गला और बांके से किया था वार

Wed, 15 Nov 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 15 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
He strangulated her with a dupatta and attacked her with a scarf.
मऊ(चित्रकूट)। युवती से छेड़खानी के विरोध में टेंट मालिक की हत्या मामले में चारों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है। आरोपियों ने माना कि युवक का पहले दुपट्टे से गला दबाया फिर बांके से हमला कर शव चेकडैम के पास फेंका था। आरोपियों के कब्जे से दो बाइक, आलाकत्ल बांका, टुपट्टा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि 11 नवंबर को लालता रोड निवासी मोहित हत्या कर शव चेकडैम के पास फेंका गया था। मृतक के पिता ने तहरीर देकर लालता रोड निवासी शनि, रोहित, गड्डू व शिवप्रकाश उर्फ राजा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जिस पर टीम बनाकर आरोपियों की तलाश कर आरोपियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों ने बताया कि मृतक उनके जान पहचान के एक परिवार की युवती के साथ छेड़खानी कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर उसे समझाया गया लेकिन वह नहीं माना। इसी के चलते उसकी योजना बनाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुपट्टे से उसका गला दबाया फिर बांके से गले के पास वार किए। उसके मरने के बाद बाइक से ले जाकर गांव के बाहर फेंक आए थे। थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि चारों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed