फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   He postponed the reception of traffic at intersection

ट्रैफिक चौराहे पर राहुल का स्वागत समारोह स्थगित

Fri, 16 Sep 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Fri, 16 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
He postponed the reception of traffic at intersection
धर्मनगरी में तैयार होता खाट सभा का मंच। - फोटो : amarujala

राहुल गांधी की खाट सभा का मंच और भगवान कामतानाथ मंदिर तक जाने के मार्ग पर सुरक्षा का पुलिस टीम के साथ एसपीजी ने रिहर्सल किया। ट्रैफिक चौराहे पर प्रस्तावित स्वागत समारोह को हाईवे पर जाम की आशंका के चलते स्थगित कर दिया गया। अब भरतकूप में संक्षिप्त सभा होगी। डाक बंगले को एसपीजी की दूसरी टीम ने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि राहुल के काफिले में दो सौ वाहन होंगे, जिससे हाईवे पर जाम लग सकता है। इसको देखते हुए शुक्रवार को डाक बंगले से निकलकर ट्रैफिक चौराहे पर प्रस्तावित स्वागत कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। इसके स्थान पर भरतकूप में एक संक्षिप्त सभा को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा सभी कार्यक्रम यथावत हैं।
विज्ञापन


धर्मगुरुओं से मुलाकात पर रहेगी नजर
कामतानाथ मंदिर में राहुल के कार्यक्रम के दौरान सबकी निगाह साधु संतों से मुलाकात व बातचीत पर रहेगी। राहुल मंदिर में माथा टेकने के बाद आरती करेंगे। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर मंदिर के प्रमुख महंत रामस्वरूपाचार्य से मुलाकात करेंगे। एसपीजी टीम ने प्रमुख द्वार के आसपास की दुकानों पर भी जाकर सुरक्षा परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के चढ़ाए जाने वाले प्रसाद को एक घंटे पहले एसपीजी टीम जांचेगी। फूल माला की भी जांच होगी। इस दौरान कई साधु संत मौजूद रहेंगे। राहुल साधुआें से पार्टी के राजनीतिक भविष्य पर भी चर्चा करेंगे। यूपी में विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस मुलाकात का महत्व बढ़ गया है। गुरुवार को महंत ने बताया कि राहुल गांधी के पहले जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी भी माथा टेक चुके हैं। राहुल के कार्यक्रम में सिर्फ पूजन है। फिलहाल साधुओं के साथ मीटिंग का कार्यक्रम तय नहीं है।

संभल से आई खाट
खाट सभा स्थल पर मंच तैयार हो गया है। गुरुवार को रिमझिम बारिश ने कांग्रेसियों व पीके टीम की चिंता बढ़ा दी। बताया गया कि खाट सभा तय समय पर ही होगी। जरूरत पड़ने पर वाटर प्रूफ टेंट भी लगाया जा सकता है। पीके टीम ने बताया कि क्षेत्र में खाट पूरी न मिल पाने से इन्हें संभल से मंगाया गया है।


सभी खाट सभा स्थल पर पहुंच गई हैं। राहुल गांधी का मंच लोहे की पाइप के ऊपर प्लाईवुड लगाकर बनाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव पंकज मिश्रा, रंजना पांडेय, जयशंकर पांडेय उर्फ बड़कू महराज, बरातीलाल पांडेय, रघुनाथ द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, कुशल पटेल, लवलेश श्रीवास्तव आदि दिनभर एसपीजी व पीके टीम के साथ तैयारियों का जायजा लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed