फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Haryana won the final by defeating Delhi easily

दिल्ली को आसानी से हराकर हरियाणा ने जीता फाइनल

Thu, 02 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Haryana won the final by defeating Delhi easily
फोटो- 7- शहर के स्टेडियम में दिव्यांग क्रिकेट में फाइनल जीतने के बाद खुशी मनाते हरियाणा टीम के सदस् - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। अंतर्राज्यीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट हरियाणा बनाम दिल्ली के बीच खेला गया। फाइनल मैच में हरियाणा ने आसानी से दिल्ली को हराकर विजेता कप पर कब्जा किया है।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को फाइनल मैच में टॉस जीत कर दिल्ली की टीम बल्लेबाजी करते हुए 12.2 ओवर में महज 69 रनों पर सिमट गई। बल्लेबाज बाबूलाल 20, आशीष 18, नवीन ने 8 रन बनाए। इसमें रवी व मलकीत ने तीन-तीन व सोनू ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा ने सिर्फ 8.3 ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत कर कप पर कब्जा किया है। बल्लेबाज सुरेश 23, पवन 10, संदीप नौ, कासिम ने आठ रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच मलकीत रहे। अतिथियों ने विजेता टीम को 20 हजार व उप विजेता को दस हजार रुपए व शील्ड प्रदान की। प्रवक्ता आलोक कुमार यादव ने बताया कि आज शुक्रवार को बिहार बनाम चित्रकूट के मध्य होगा। इस दौरान भाजपा नेता रमेश अवस्थी, अशोक जाटव, पुरुषोत्तम पांडेय, शिवपूजन गुप्ता, राकेश चौधरी, अमित अग्रवाल, अनिल कुमार, सर्वजीत सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, आनंद पटेल, अनुज, करण, प्रेमनारायण, शमशुद्दीन, विजय भारद्वाज, रामचन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed