{"_id":"6276aecbf77d5f6ce12d57a2","slug":"harsh-firing-in-tilak-ceremony-groom-s-mother-was-shot-chitrakoot-news-knp6954765129","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, दूल्हे की मां को गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, दूल्हे की मां को गोली लगी
विज्ञापन
फोटो-9- एंबुलेंस में गोली लगने से घायल महिला- संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कुंजनपुरवा में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे की मां के पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गईं। उन्हें खून से लथपथ देख समारोह में आए लोगों में अफरा तफरी मच गई। घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
कसहाई ग्राम पंचायत के कुंजनपुरवा निवासी मुन्ना के बेटे शिवबरन का शनिवार को तिलक था। समारोह घर में आयोजित किया गया था। रात में समारोह के दौरान क्षेत्र के कंठीपुर गांव के पंचम लाल उर्फ पंचा तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली शिवबरन की मां चुन्नी देवी (45) की जांघ में जा लगी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई।
उनकी हालत देख समारोह में आए लोगों में भगदड़ मच गई। कई लोग मौके से भाग निकले। परिजन घायल चुन्नी देवी को जिला अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। डाक्टरों ने बताया कि गोली चुन्नी देवी की जांघ में फंसी है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी पंचम लाल को वारदात में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि चार दिन पहले ही राजापुर थानाक्षेत्र के अतरसुई नोनागर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के दो रिश्तेदार की मौत हो गई थी। दो घायल हो गए थे।
हर्ष फायरिंग मामले में शनिवार की दोपहर नया मोड़ आ गया। आरोपी पंचम लाल की पत्नी विमला देवी ने बताया कि हर्ष फायरिंग
में उसके पति को पुलिस ने बेवजह पकड़ लिया है। उसके पति ने गोली नहीं चलाई थी, उसकी हत्या के लिए किसी और ने गोली चलाई थी। गोली पंचम लाल को न लगकर चुन्नी देवी को लग गई। विमला देवी ने एसपी को लिखे पत्र में पति को बेकसूर बताया है।
विमला देवी का कहना है कि उसके पति का तिलक समारोह में गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उन्होंने पति को पीटा था। किसी तरह वह जान बचाकर भागा, तो किसी ने उस पर गोली चला दी। गोली पंचम लाल की जगह चुन्नी देवी को लग गई। विमला देवी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की गुजारिश की है।