फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Half the road at Ramghat encroached upon; pilgrims face traffic jams at every step

Chitrakoot News: रामघाट में आधी सड़क पर कब्जा, श्रद्धालुओं को हर कदम पर जाम का सामना

Thu, 23 Jul 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Half the road at Ramghat encroached upon; pilgrims face traffic jams at every step
23 सीकेटीपी-05- रामघाट क्षेत्र की सुबह खाली सड़क। संवाद
23 सीकेटीपी-05- रामघाट क्षेत्र की सुबह खाली सड़क। संवाद
विज्ञापन


23 सीकेटीपी-06- रात में इसी मार्ग पर लगा जाम। संवाद

-20 फीट चौड़ा रास्ता अतिक्रमण से सिमटकर 10 फीट रह गया

संवाद न्यूज एजेंसी

चित्रकूट। सावन में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन से पहले रामघाट क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण है। घाट तक पहुंचने वाला 20 फीट चौड़ा मार्ग सड़क पर कब्जा की वजह से 10 फीट का बचा है। नतीजा यह है कि शाम होते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। भीड़ बढ़ने पर पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है।
रामघाट चित्रकूट का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां सावन में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इसके बाद भी सड़कों से अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई न होने से अव्यवस्था लगातार बढ़ रही है। दुकानों का सामान सड़क तक फैला रहता है, जबकि उनके सामने खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहन बची हुई जगह भी घेर लेते हैं। इससे हर कुछ देर में यातायात रुक जाता है और लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन

----------

दुकानों के सामने वाहन खड़े होने से संकरा हो जाता है रास्ता
स्थानीय निवासी गोलू, चमन साहू और कैलाश तिवारी ने बताया कि सुबह के समय सड़क सामान्य रहती है, लेकिन शाम होते-होते दुकानदार सड़क तक सामान फैला देते हैं। इसके बाद दुकानों के सामने वाहन खड़े होने से रास्ता और संकरा हो जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और छोटे वाहनों को निकलने में भारी दिक्कत होती है। यदि सावन शुरू होने से पहले अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच हालात और गंभीर हो सकते हैं। जाम लगने से आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वर्जन

अतिक्रमण को लेकर लगातार कार्रवाई हो रही है। रामघाट क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को टीम बना कर हटवाया जाएगा। - अजय यादव, एसडीएम

23 सीकेटीपी-05- रामघाट क्षेत्र की सुबह खाली सड़क। संवाद

23 सीकेटीपी-05- रामघाट क्षेत्र की सुबह खाली सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed