फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Half the city is facing power shortage, water supply disrupted

Chitrakoot News: आधे शहर में बिजली संकट, पानी की आपूर्ति बाधित

Sat, 08 Jun 2024 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Half the city is facing power shortage, water supply disrupted
चित्रकूट। भीषण गर्मी में आधे शहर में बिजली का संकट है। कभी शंकर बाजार तो कभी नई और पुरानी बाजार व तरौंहा में। रात को पांच से छह घंटे तक बिजली गुल हो रही है। गुुरुवार की रात शहर के पासी व लक्ष्मणपुरी मोहल्ले में सात घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति बंद रही। सपा विधायक अनिल प्रधान ने डीएम को पत्र लिखकर चेताया कि समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात कई बार शहर के विभिन्न मुहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे पेयजल का संकट भी कम नहीं हो रहा है। सदर रोड के आसपास के मोहल्ल्ले में जलापूर्ति नहीं होने से यहां के निवासी परेशान रहे। अधिकारी हर बार रटा रटाया जवाब दे रहे हैं कि फाॅल्ट हुआ है, सुधार करा रहे हैं। बार-बार बिजली गुल होना, केबल जलने और अन्य खराबी के चलते कई बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन

शहर के पासी व लक्ष्मणपुरी मोहल्ले में बिजली की आपूर्ति रात दो बजे बंद हो गई जो सुबह 8 बजे आई। इससे रात की नींद हराम हो गई। इसी तरह से शहर के शंकर बाजार के कुबेरगंज मोहल्ले में सुबह एक घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति बंद रही। शहर के गांधीगंज, बल्दाऊगंज, शंकरगंज सहित जगदीश गंज में भी कई बार बिजली की ट्रिपिंग होने के साथ ही बीच-बीच मेें बिजली की आपूर्ति बंद रही। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बिजली की केबिलों में खराबी आने के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट ...
एलआई तिराहे के आसपास दो दिन से पानी संकट
शहर में सबसे अधिक समस्या सदर रोड के एलआईसी तिराहे के आसपास स्थित मोहल्ले में है। यहां जलापूर्ति दो दिनों से बंद रहने से यहां के लोग हैंडपंप से पानी भरने के लिए मजबूर हैं। लोगों का कहना कि कई स्थानों पर पाइप में लीकेज होने से घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। इससे पानी की समस्या रहती है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि शहर के सदर रोड एलआईसी के पास पाइप लाइन टूटने से जलापूर्ति बाधित हो गई थी, उसे सही करा दिया गया है।

आए दिन बिजली रहती गुल
कपड़ा व्यापारी सुशील कक्का ने बताया कि बिजली-पानी की आपूर्ति आए दिन बंद रहती है। सदर रोड के आसपास पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति भी बंद रहती है। आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बाद भी कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।



अफसर नहीं दे रहे ध्यान
सदर रोड निवासी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पाइप लाइन टूटने से सदर रोड के मोहल्ले मेें दो दिन जलापूर्ति बंद रही। इससे हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हो गए। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों को फोन करो तो फोन ही नहीं उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed