फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hailstorm and rain damage crops, farmers worried

Chitrakoot News: ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को नुकसान, किसान चिंतित

Sat, 28 Mar 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 28 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hailstorm and rain damage crops, farmers worried
चित्रकूट/राजापुर। जिले में शुक्रवार देर शाम राजापुर और मानिकपुर सहित कई स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। इससे गेहूं, सरसों और अरहर जैसी खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं ने भी नुकसान को और बढ़ा दिया। शुक्रवार सुबह मौसम में बदलाव आया और दोपहर बाद काले बादल छा गए। राजापुर तहसील क्षेत्र में लगातार एक घंटे तक ओलावृष्टि और बारिश जारी रही। लमियारी, चिल्लीमल, नैनी, देवारी, सुरसेन, भदेहदू और कनकोटा जैसे गांवों में व्यापक असर दिखा। किसानों की मेहनत बर्बाद हो गई और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। राजकुमार, करुणेश मिश्रा और संतोष वर्मा सहित कई किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed