फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Guru shows the path of light by removing darkness

अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाते हैं गुरु

Sun, 05 Sep 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Guru shows the path of light by removing darkness
शिक्षक दिवस पर भजन संध्या स्थल पर आयोजित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को पुरस्कार देते डीएम शुभ्? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस पर बीते वर्षों में शिक्षण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दो सौ शिक्षकों को जिले के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सभी को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहर के चित्रकूट इंटर कालेज सभागार में जिलाधिारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला नेे कहा कि शिक्षक समाज की दशा और दिशा तय करते हैं। डीआईओएस बलिराज राम ने कहा कि गुरु का स्थान महत्वपूर्ण होता है। माता-पिता और शिक्षक दुनिया के सबसे बड़े मार्गदर्शक हैं। प्राचार्य डा. रणवीर सिंह चौहान, जीजीआईसी प्राचार्य पुष्पा वर्मा, जेपी इंटर कालेज के प्रिंसिपल जेपी मिश्रा सहित 75 माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। भजन संध्या स्थल सीतापुर में शिक्षक दिवस पर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने 87 शिक्षक, शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि गुरु का स्थान महत्वपूर्ण होता है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

चित्रकूट। सामाजिक संस्था दृष्टि में शिक्षक दिवस पर संस्था के संरक्षक केजी गुप्ता, शिक्षक लल्लूराम शुक्ल व संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने नेत्रहीन बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी लोग पूरे मनोयोग से शिक्षा प्राप्त करें। इस अवसर पर रसोइया गंगा देवी को रामा-सिया सम्मान से सम्मानित किया। बरगढ, मऊ, मानिकपुर, राजापुर, पहाड़ी, खोही, भरतकूप, शिवरामपुर में भी शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम हुआ। बरगढ़ के राजकीय पालिटेक्निक कालेज में कस्बे शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें शिक्षकों के किये जा रहे कार्यों को लेकर विधायक आनंद शुक्ला ने सराहना किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एस के वैश्य, शिक्षक प्रियंका भरद्वाज सहित भाजपा नेता आकाश द्विवेदी, शुभम द्विवेदी, दुर्गेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी में राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान डा. दुर्गेश कुमार शुक्ला,डा. राजेश कुमार पाल, डा. धर्मेंद्र सिंह, डा. सीमा कुमारी, डा. अमित कुमार सिंह, डा. मुकेश कुमार, डा. अतुल कुमार कुशवाहा, डा.हेमन्त सिंह बघेल, डा.राकेश कुमार शर्मा, डा. नीरज गुप्ता, डा. आशुतोष कुमार शुक्ला, डा. गौरव पाण्डेय, बलवन्त सिंह राजोदिया आदि को सम्मानित किया गया।

  शिक्षक दिवस पर सीआईसी सभागार में आयोजित इंटर कालेज के शिक्षक को पुरस्कार देते डीएम शुभ्रांत कुम

शिक्षक दिवस पर सीआईसी सभागार में आयोजित इंटर कालेज के शिक्षक को पुरस्कार देते डीएम शुभ्रांत कुम- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed