{"_id":"15c99965db4ccff7d349e26a0a8b0f4f","slug":"guava-good-yields-of-carrot-farmer-honored-to-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरूद, गाजर की बढ़िया पैदावार करने पर किसान सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरूद, गाजर की बढ़िया पैदावार करने पर किसान सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 29 Dec 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत किसान संगोष्ठी और मेले में जिला उद्यान अधिकारी राकेश कुमार ने किसानों को सब्जी और बागवानी करने की टिप्स दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी जिलाधिकारी संतोष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर गोष्ठी व मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उन्होंने पुरस्कृत किसानों को बधाई दी। अमरूद, गाजर और गोभी की बढ़िया पैदावार के लिए मालकाना (कर्वी) के किसान रामेश्वर को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अफरातफरी होने से किसानों में गुस्सा रहा।
विज्ञापन
डीएम ने किसानों को जैव उर्वरक का इस्तेमाल करने पर जोर दिया।
जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि किसान विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अप्रैल तक खसरा खतौनी जमा कर दें, जिससे उन्हें लाभ मिल सके। इस मौके पर रामेश्वर निवासी किसान देवीदयाल, भूपत सिंह, अजय कुमार, सुंदरलाल, चंद्र किशोर, जगन्नाथ, गीता देवी, सोनिया, काशी प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
अफसरों के देरी से आने से देर तक किसान बैठे रहे। इनमें एक वरिष्ठ किसान नेता के रवैये को लेकर आक्रोश है। अशोक, वीरा, गुलाब, कमलेश, मैयादीन ने कहा कि उन लोगों को अधिकारियों की देरी से आने की वजह से बैठाए रखा गया।
वहीं जिला उद्यान अधिकारी का कहना था कि यह पहली बार हुआ है, वह यहां नए हैं अगले कार्यक्रम में किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी।