{"_id":"68f3e1b7f9e3f98a220ab0d4","slug":"grant-of-up-to-rs-1-lakh-to-farmers-on-agricultural-equipment-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-122277-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: किसानों को कृषि यंत्रों पर एक लाख तक का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: किसानों को कृषि यंत्रों पर एक लाख तक का अनुदान
Sun, 19 Oct 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। किसानों को अब आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीद पर 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसान टोकन लेकर आवेदन कर सकते हैं। पात्र किसानों का चयन ई-लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा।
शनिवार को उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि यह सुविधा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना, प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू और एनएफएसएम योजना के अंतर्गत दी जा रही है।
इन योजनाओं में किसान ड्रोन, कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, मशीनरी बैंक की स्थापना और फसल अवशेष प्रबंधन के उपकरणों पर अनुदान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुकिंग की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर निर्धारित की गई है। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया जाएगा।