{"_id":"59d90b3f4f1c1b6a678b4a36","slug":"goyal-encouraging-employment-and-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार व शिक्षा को बढ़ावा दे रही केंद्र सरकार-गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार व शिक्षा को बढ़ावा दे रही केंद्र सरकार-गोयल
चित्रकूट
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री विजय गोयल का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। केंद्र सरकार शिक्षा व रोजगार की दिशा में बेहतर काम कर रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी व देश हित में जिस तरह के काम किए हैं कुछ उसी तरह के काम पं.दीन दयाल उपाध्याय और नानाजी देशमुख ने समाज के कल्याण के लिए किया है। यह बात केेंद्र सरकार के सांख्यकीय एवं कार्यक्रम क्रियांवयन और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री विजय गोयल ने धर्मनगरी में कहा। वह शनिवार को शरदोत्सव कार्यक्रम में शरीक होने के लिए धर्मनगरी आए थे।
इस मौके पर कर्वी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर भाजपाइयों ने केंद्रीय मंत्री का फूलमालाओं से स्वागत किया। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यूपी व एमपी में कानून व्यवस्था और किसानों के कामों को लेकर कहा कि जिस प्रदेश सरकार को केंद्र से किसी भी योजना में मदद चाहिए तो वह प्रस्ताव बनाकर भेजे। हर हाल में सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र पूरा सहयोग करेगा। यह प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी होती है कि जिसकी जरूरत हो और यहां से सक्षम न हो तो मदद मांगे।
उन्होंने कहा कि वह पहले केंद्रीय खेल मंत्री थे। जिस दौरान क्रिकेट के अलावा कब्बडी, फुटबाल व खो,खो जैसे देशी खेलों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर काम किए हैं। भारतीय खेल प्रतिभाओं ने पूरे विश्व में अपना लोहा मनवाया है। तीर्थ क्षेत्र चित्रकूट में ट्रेन व अन्य सुविधाओं की बढोत्तरी के लिए दिल्ली जाकर संबधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत करेंगे। चित्रकूट के स्टेडियम में खेल सुविधाएं बढाने के लिए भी काम कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
डीआरआई के कामों को देखा
चित्रकूट। इसके बाद उन्होंने दीन दयाल शोध संस्थान के सभी प्रकल्पों में जाकर नानाजी देशमुख के कराए कामों को देखा। उन्होनें कहा कि ग्रामीण विकास के लिए यह माडल सफल है। जिसका कई स्थानों पर प्रयोग किया गया है। इस मौके पर संासद भैरों प्रसाद मिश्रा, विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, विधायक आरके सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ओमनारायण दुबे, अर्जुन मिश्रा, शक्तिप्रताप सिंह व जयविजय सिंह आदि मौजूद रहे।