{"_id":"5fe37e7f8ebc3e3bfe500b93","slug":"government-working-on-plan-to-double-farmers-income-chandrika-prasad-upadhyay-chitrakutt-news-knp6017270127","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः किसानों की आय दोगुनी करने की योजना पर काम कर रही सरकार : चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः किसानों की आय दोगुनी करने की योजना पर काम कर रही सरकार : चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय
विज्ञापन
किसान दिवस पर कृषि विभाग ने किसानों को किया सम्मानित।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 किसानों को सम्मानित किया।
वहीं, कई किसान संगठनों ने नए कृषि कानूनों के विरोध में उपवास रख केंद्र सरकार की नीतियों की निंदा की। राजनीतिक दलों ने गोष्ठी कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की योजना पर काम कर रही है।
कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां परिसर में किसान दिवस पर बुधवार को सबमिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन किसान मेला एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रतिवर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर काम चल रहा है। सरकार पानी, विद्युत व बीज के दाम घटाकर किसानों की फसल को अधिक दाम पर लेने की योजना को लागू किया। गोशाला के माध्यम से अन्ना प्रथा पर रोक लगाई गई है। कहा कि धरने पर किसानों से ज्यादा विरोधी पार्टी के लोग बैठे हैं, जो किसानों को बरगला रहे हैं। उस पर ध्यान न दें।
डीएम शेषमणि पांडेय ने कहा कि बहुत सी ऐसी योजनाएं हैं, जिसका किसान लाभ नहीं ले पाते हैं। ऐसे अवसर पर वैज्ञानिकों से जानकारी लेकर कृषि को बढ़ावा दें। किसान सम्मान निधि में पहले 75 हजार किसानों को लाभ मिलता था।
कृषि विभाग के सहयोग से आज एक लाख 90 हजार किसान पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें से एक लाख 63 हजार किसानों के खाते में 25 दिसंबर को धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। सीडीओ अमित आसेरी ने कहा कि किसान सबसे बड़ा रिस्क मौसम के साथ लेता है, कभी सूखा कभी बाढ़।
इस पर सरकार द्वारा न्यूनतम आय देने के प्रयास किए गए हैं। उपनिदेशक कृषि टीपी शाही ने बताया कि जिले में उद्यान, कृषि, पशु पालन व मत्स्य पालन में अच्छा कार्य करने वाले 32 किसानों को सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे ने किया।
इस मौके पर राजापुर एसडीएम राहुल कश्यप, प्राचार्य कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. चंद्रमणि त्रिपाठी, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. रमेश कुमार पाठक, भूमि संरक्षण अधिकारी हिमांशु पांडेय, विषयवस्तु विशेषज्ञ सुनील कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार अवस्थी सहित भाजपा नेता व किसान मौजूद रहे।