फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Government treating students like terrorists

छात्रों से आतंकी जैसा व्यवहार कर रही सरकार

Tue, 10 Jul 2018 11:43 PM IST
छात्रों से आतंकी जैसा व्यवहार कर रही सरकार
छात्रों से आतंकी जैसा व्यवहार कर रही सरकार Updated Tue, 10 Jul 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Government treating students like terrorists
3 - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। जेल से छूटकर आए इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष अवनीश यादव ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे सवाल उठाए। कहा कि यह सरकारें ब्रिटिश शासन काल के अंग्रेजों की तरह काम कर रही है। बेरोजगार लोगों की आवाज उठाने पर पुलिस द्वारा बूटों से राैंदकर जेल भेज दिया जाता है। छात्रों से आतंकी जैसा व्यवहार किया जाता है। इसके बाद उनके परिजनों को भी इतना भयभीत किया जाता है कि कोई इस तानाशाही के खिलाफ आवाज न उठा सके।

  जिले के रगौली जेल में पांच जून को छात्र संघ अध्यक्ष अवनीश यादव समेत उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी व छात्र नेता अविनाश विद्यार्थी को भेजा गया था। एक माह पांच दिन बाद जमानत पर छूटे छात्र नेताओं ने मंगलवार को मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय आकर नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा छात्र नेताओं के साथ आतंकी जैसा बर्ताव किया जा रहा है। पुलिस का सहारा लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार लोकतंत्र की आवाज दबाकर तानाशाही कर रही है। जेल में भी कोई सुरक्षित नहीं है। यह सब प्रदेश सरकार के इशारे पर हो रहा है। छात्र नौजवान युवा बेरोजगार घूम रहा है।  इलाहाबाद में छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रहेगी। एक साल की 14 हजार रुपये फीस लेकर तीन माह में ही छात्रों को हास्टल से निकालने का किसी को अधिकार नहीं है।  इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुज यादव, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, भरत दिवाकर, मनोज यादव, फराज खान, छात्र नेता अनुज चंद्रा, उदय प्रकाश,अखिलेश गुप्ता, अजीत यादव, प्रमील कुमार, कमल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed