फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Government should waive loans of small traders

Chitrakoot News: छोटे व्यापारियों का ऋण माफ करे सरकार

Sat, 06 Jan 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 06 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Government should waive loans of small traders
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के दो दिवसीय प्रांतीय व्यापारी महाकुंभ का शुभारंभ शनिवार को श्रीजी भवन में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि सरकार व्यापारियों, उद्योगपतियों के लिए सरल और नए आयाम ला रही है।
महाकुंभ के प्रथम दिवस कार्यक्रम दो सत्रों में हुआ। मुख्य अतिथि आदेश गुप्ता ने कहा कि चित्रकूटधाम में पर्यटन विकास पर दृष्टि मोदी व योगी सरकार की है। सरकार सरल और नए आयाम ला रही है। ई कामर्स से व्यापारियों को हो रही समस्याओं के विषय पर भारत सरकार के प्रतिनिधियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि दिल्ली में व्यापारियों, उद्यमियों की हर संभव मदद सरकार कर रही है। उद्योग व्यापार व रोजगार स्वास्थ्य पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता ने कहा कि कोरोना की मार से व्यापारी टूट चुके हैं। छोटे व्यापारियों का दो लाख तक का ऋण माफ किया जाए। राहत कोष के गठन से संबंधित पत्र सरकार के जनप्रतिनिधियों को सौंपा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि सरकार जीएसटी का सरलीकरण करे। प्रथम दिवस पर प्रदेश कार्यसमिति का अधिष्ठापन कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।
इससे पहले मुख्य अतिथि आदेश गुप्ता (दिल्ली) व रामनिवास गोयल ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि बाल संरक्षण आयोग सदस्य अनीता अग्रवाल मौजूद रहीं।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजीत सिंह बग्गा, स्वप्निल अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, संरक्षक अशोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री विनोद केसरवानी, विनोद आर्य, मंडल महामंत्री युवा शेशू जायसवाल, कोषाध्यक्ष सुनील जायसवाल, जिलाध्यक्ष शकुंतला गुप्ता, दीपक अग्रवाल, अमित गुप्ता,, पूजा गुप्ता, संध्या गुप्ता, प्रिया कुशवाहा व संगीता सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed