{"_id":"56f6cc6c4f1c1be62bf14ed4","slug":"government-employee-negligence-mounted-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मचारी की लापरवाही पर लगे अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मचारी की लापरवाही पर लगे अंकुश
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद सांसद भैरों प्रसाद व डीएम नीलम अहलावत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में एनआरएचएम के कार्यक्रमों को बेहतर ढ़ंग से लागू करने और सरकारी धन का लाभ पात्रों को समय से दिलाने के मुद्दे छाए रहे। खासकर जननी सुरक्षा योजना में आशा और प्रसूताओं को समय से भुगतान देने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बैठक में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि केंद्र व प्रदेश स्तर से जिले को मिली धनराशि के खर्च का ब्यौरा सबके सामने होना चाहिए। जिससे इसकी प्रगति की सही समीक्षा हो सके। स्वास्थ्य इकाइयों का अधिकारी निरीक्षण करें, ताकि कर्मचारियों की लापरवाही सामने आए और इस पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों से शिकायतें आती हैं कि अस्पताल से कर्मचारी व डाक्टर नदारत रहते हैं। डीएम नीलम अहलावत ने कहा कि जो डाक्टर या स्वास्थ्य कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही करें, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कागजी आंकडे़बाजी की बजाए अधिकारी मौके पर जाकर योजनाआें की प्रगति की समीक्षा करें।
विज्ञापन
सीएमओ डा. पीएन गोयल ने भी अपनी बात रखी। बैठक में पीडी अजितेंद्र नारायण मिश्रा, एसडीएम रजनीश मिश्रा, बीएसए वीके सिंह, ईओ लालचंद्र सरोज, सीएमएस डा. एनके गुप्ता, डा. एनके कुरैचया, डा. आरके चौरिहा, आरके करवरिया, लवकुश कुमार, सुरेश चंद्र, अनिल वर्मा व संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।