{"_id":"5f357c368ebc3e3d044037c9","slug":"gosvaamee-tulaseedaas-ke-smaarak-kee-sampatti-seel-chitrakutt-news-knp576749790","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोस्वामी तुलसीदास के स्मारक की संपत्ति सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोस्वामी तुलसीदास के स्मारक की संपत्ति सील
विज्ञापन
तुलसी स्मारक के भवन पर ताला लगाते राजस्व विभाग के कर्मचारी और मौजूद तहसीलदार परमेश श्रीवास्तव।
- फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर( चित्रकूट)। महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में तुलसी स्मारक मंदिर के मालिकाना हक का मामला बढ़ गया है। दो समितियों के सदस्यों के बीच आए दिन विवाद से एसडीएम ने मंदिर को छोड़कर अन्य संपत्तियों को सील करवा दिया। शांतिभंग की आशंका पर एसडीएम के आदेश से गुरुवार को तहसीलदार के साथ राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने स्मारक के गेस्ट हाउस, आवास व कार्यालय के गेट पर ताले लगा दिए। एसडीएम ने बताया कि दोनो पक्षों को नोटिस दिया गया है। श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख मंदिर सुबह से शाम तक प्रतिदिन खुला रखने के आदेश दिए गए हैं।
तुलसी स्मारक मंदिर परिसर में कार्यालय, गेस्ट हाउस, आवास व रोड साइड की दुकानों के साथ ही स्मारक के नाम लगभग 35 बीघे जमीन है। इसकी दो समितियां हैं। इन समितियों के सदस्यों में मालिकाना हक को लेकर विवाद है। एसडीएम राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि राजापुर निवासी डॉ. संतोष मिश्र व रघुवीर मिश्र कब्जे को लेकर आए दिन विवाद करते हैं। कई बार शिकायतें आ चुकी हैं। गुरुवार शाम तीन बजे उपजिलाधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा के आदेश पर तहसीलदार परमेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम, नायब तहसीलदार विवेक कुमार सरधुवा, लेखपाल रमाकांत द्विवेदी, अमीन मो. अनवार तुलसी स्मारक मंदिर पहुंचे। गेस्ट हाउस, आवास, कार्यालय व दुकानों में ताला लगाकर सील कर दिया।
दोनों पक्षों को नोटिस देकर संपत्तियों को तहसीलदार की देखरेख में सौंपा गया है। तहसीलदार ने बताया कि उपजिलाधिकारी राजापुर ने पुलिस की रिपोर्ट पर तुलसी स्मारक ग्राउंड में बने गेस्ट हाउस और नौ दुकानों पर पहले से लगे ताले तोड़कर सरकारी ताले लगा दिए हैं। जब तक दोनों पक्षों का कोई निर्णय न्यायालय से नहीं आता है, दुकानें और गेस्ट हाउस सील रहेगा। प्रमुख मंदिर सुबह आठ से शाम आठ बजे तक खुला रहेगा।