फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Goats entered the field, mother-daughter and son were beaten

Chitrakoot News: खेत में घुसीं बकरियां, मां-बेटी और पुत्र को पीटा

Thu, 13 Apr 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Goats entered the field, mother-daughter and son were beaten
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के बरवार गांव के एक खेत में बकरियों के घुसने पर किसान के घर वालों ने मां-बेटी और बेटे को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बरवार गांव की सुनीता पत्नी गंगादीन ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह बकरियां चरा रही थी। बकरियां अवधेश के खेत मेंं घुस गईं। इस पर खेत मालिक अवधेश बेटे सोनू और श्रीनाथ के साथ लाठी लेकर आया और गाली देते हुए सुनीता (45) को पीटने लगा। बेटी गोदारी (19) व पुत्र सोनू (12) बचाने आए तो उनको भी पीटा। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सुनीता ने बताया कि जिस खेत में बकरियां गई थीं, उसकी फसल पूरी तरह कट चुकी थी। उसने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष मऊ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed