फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Give priority to fish farming like agriculture: Minister

कृषि की तरह मछली पालन को दें तरजीह : मंत्री

Sat, 28 Sep 2024 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Give priority to fish farming like agriculture: Minister
चित्रकूट। प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने विकास भवन में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि तालाब खोदने से काम नहीं चलेगा। उसमें पानी भरने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए नलकूप का कनेक्शन दिया जाए। कहा कि मछली पालन को कृषि की तरजीह दें।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम मुख्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से डाक बंगले में मुलाकात की। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक में मंत्री ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के लिए जितने भी आवेदन हैं उनका एक सप्ताह के अंदर उनका निस्तारण किया जाए। मछली का व्यवसाय करने वालों का बीमा कराया जाए। मछली पालने के लिए तालाबों का पट्टा दिया जाए। एसपी अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर,कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उपनिदेशक मत्स्य भानु चंद्र्रा, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग दीपक सिंह, डॉ. हरेंद्र, ज्ञानेंद्र सिंह, अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार भारती, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी व अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed